कुंआ में डूबने से तीन लोगों की मौत, मोटर पंप फीट करने उतरे थे नीचे, एक ही परिवार के तीन लोग
रक्षाबंधन की खुशी गम में बदली,
सागर । गौरझामर थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मणि जमुनिया के ग्राम पिपरिया में कुंआ में उतरे तीन लोगों की मौत से गांव में सनसनी फैल गई। तीनों मृतक एक परिवार के बताए जाते हैं। इस घटना से परिवार सहित गांव में मातम पसर गया है। एसडीआरएफ टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव को एक एक कर बाहर निकाला गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पीएम के लिए भिजवा दिया है।
जानकारी के अनुसार घटना गौरझामर थाना क्षेत्र के मणि जमुनिया गांव की है। जहां कुंआ में मोटर पंप फिट करने तीन लोग एक साथ उतरे थे। कुएं के भीतर दम घुटने से तीनों की मौत हो गई। मृतकों में खिलान लोधी उम्र 65 साल, नेतराम लोधी उम्र 25 वर्ष मणि जमुनिया और सुनील पटेल उम्र 25 सिमरिया है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने तीनों को बचाने और निकालने का प्रयास किये। कुंआ गहरा और सकरा होने के कारण नीचे उतरे लोगों को बचाया नहीं जा सका। ग्रामीणों द्वारा मृत व्यक्तियों को निकालने के प्रयास असफल होने के बाद राहत एवं बचाव दल और पुलिस को सूचना दी गई। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम गांव पहुंची और शवों को कुंआ से बाहर निकाला गया।




