मध्य प्रदेश
अनिल बागरी ने किया क्षेत्र और समाज का नाम रोशन
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । विकासखंड ढीमरखेड़ा क्षेत्र के ग्राम तिलमन की पावन धरा में जन्मे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलोंडी में प्रारंभिक शिक्षा दीक्षा प्राप्त किया। वर्तमान में पोस्ट ऑफिस खमरिया जबलपुर में डाक सहायक पद पर पदस्थ अनिल कुमार सिंह बागरी ने डाक जीवन बीमा में विभागीय कर्मचारियों में प्रतिभागी रहते हुए उच्चतम बीमा वैल्यू प्राप्त कर मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आज प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम भोपाल में उन्हें सम्मानित किया गया ।
विदित हो अनिल बागरी शासकीय हाईस्कूल गनियारी में प्राचार्य पद पर पदस्थ रहे। अनिल बागरी एल.एल.बागरी के सुपुत्र है और तहसील पटवारी संघ के अध्यक्ष अशोक सिंह बागरी के बड़े भ्राताश्री हैं।
अनिल बागरी को शुभचिन्तको ने बधाई देते हुए कहा कि ढीमरखेड़ा क्षेत्र एवं समाज का नाम रोशन किया ।



