मध्य प्रदेश

सरपंच सचिव की मनमनी निजी भूमि में करा रहे मुक्तिधाम का निर्माण

ग्राम पंचायत धरवारा का मामला
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । ढीमरखेड़ा जनपद की ग्राम पंचायत धरवारा में पंचायत सचिव सरपंच सहित उप सरपंच पर ग्राम के मोहन दुबे ने जन सुनवाई कटनी में शिकायत पत्र सौंप कर गंभीर आरोप लगाए है। गौरतलब है कि शिकायत 7 बिंदुओं पर की गई है एवं शिकायतकर्ता के द्वारा निष्पक्ष जांच की मांग की गई है
आवेदक ने शिकायत पत्र में स्पष्ट रूप से उल्लेखित किया है कि उनके परिवार की स्वयं की भूमि में जबरदस्ती मुक्तिधाम निर्माण किया जा रहा है। मुन्ना सोनी के घर से सुधा शुक्ला तक पूर्व में सीसी निर्माण किया गया था उसी सड़क पर दोबारा सीसी निर्माण किया जा रहा है जो नियम विरुद्ध है पूर्व में 2007 /08 में ग्राम पंचायत एजेंसी द्वारा कजलहाई तलैया का निर्माण किया गया था साथ में पिचिंग कराई गई थी जिसकी अनुमानित लागत 7 लाख रुपए थी वर्तमान सरपंच, सचिव, उपसरपंच द्वारा पिचिंग के पत्थर निकाल कर विक्रय किया गया है जो नियम विरुद्ध है।
आपको बता दे ऐसे ही रंगमंच सामुदायिक भवन और शौचालय जैसे कार्यों में ग्राम पंचायत सचिव सरपंच, उप सरपंच के द्वारा खेल खेला गया है आवेदक ने गंभीर आरोप लगाते हुए उचित न्याय की मांग की है।
इस संबंध में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा सीईओ का कहना है कि मुझे अभी तक इस मामले की कोई भी शिकायत कटनी जिला कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त नहीं हुई है शिकायत आते है मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

Related Articles

Back to top button