कुर्मी सेवा समाज संगठन की अहम बैठक सम्पन्न, समाज सेवा से लेकर समाज कल्याण की हुई चर्चा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील क्षेत्र में शनिवार की दोपहर में करतार ट्रेक्टर एजेंसी संचालक रवि पटैल सिहोरा व कुर्मी सेवा संस्थान जबलपुर ने समाज संगठन की एक बैठक का आयोजन किया ।
इस दौरान अध्यक्ष नारायण सिंह, एड. रमेश पटेल, सुशील, राजकुमार, अनिल, विवेक, छोटे पटैल, डां विनोद, ओबीसी जितेंद्र कुर्मी, दिलीप, रामराज, किशन, सुरेश, सुरेन्द्र, प्रवीण, बलदेव, ब्रजेंद्र , ब्रजेश, अरविंद, संतोष, अवसर, गोकुल, प्रहलाद, डां जितेन्द्र, गंगाराम, विश्वेश्वर , सतेन्द्र एवं संगठन के बड़ी संख्या में पदाधिकारी गण व स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य बिन्दुओं पर विचार विमर्श किया गया। जिसमे समाज के छात्र एवं छात्राएँ परीक्षा परिणाम 10 वीं 12 वीं में 80% के ऊपर अंक पाने वाले बच्चों को सम्मानित करने, समाज को संगठित जागरूक करने । आने वाले विधानसभा चुनाव में समाज को प्रतिनिधित्व दिलाने, कुरितियों को खत्म करने, समाज को एक नई दिशा देने, प्रत्येक गाँव में संगठन का विस्तार करने आदि मुद्दों पर बातचीत करते हुए, रणनीति तैयार की गई हैं । सभी उपस्थिति बुजुर्ग युवा पीढ़ी ने एक राय होकर जागरूक लाने की बात सभी के समक्ष रखी गई ।



