मध्य प्रदेश
कुशवाहा समाज की जिला स्तरीय बैठक रविवार को

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । जिला कुशवाहा महासभा की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन श्री लव कुश मांगलिक भवन दशहरा मैदान रायसेन में किया गया है। बैठक रविवार को सुबह 11बजे से आयोजित की गई है।
बैठक के लिए जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा ने देहगांव, गैरतगंज, सिलवानी, बरेली, बाड़ी, मंडीदीप, उदयपुरा, देवरी, सांची, बेगमगंज आदि स्थानों के तहसील अध्यक्षों, पदाधिकारियों सहित, संरक्षकगणों जिला पदाधिकारीयों, महिला जिला अध्यक्ष, युवा जिला अध्यक्ष, को बैठक की सूचना उचित माध्यम से भेज कर बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आग्रह किया है ताकि भवन निर्माण के संबंध में कोई निर्णय लिया जा सके।



