नगर परिषद साईखेडा के 8652 मतदाता गाडरवारा बिधानसभा के 9 प्रत्याशियों के करेगे भाग्य का फैसला
रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईखेड़ा । गाडरवारा विधानसभा के 228 बूथ में से नगर परिषद साईखेडा के 9 बूथो पर नगर परिषद चुनाव से कम 8652 मतदाता गाडरवारा बिधानसभा के 9 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 17 नम्मबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक ईबीएम मशीन की बटन दबाकर बाक्स मै बंद करेगे। नगर परिषद साईखेडा के बूथ क्रमांक 15 कन्या प्राथमिक शाला कक्ष क्रमांक 1 मै 1140 मतदाता जिनमै 581 पुरूष और 559 महिला ,बूथ क्रमांक 16 कन्या प्राथमिक शाला कक्ष क्रमांक 2 में 1277 मतदाता जिनमै 649 पुरूष 628 महिला, बूथ क्रमांक 17 बालक प्राथमिक स्कूल मै 992 मतदाता जिनमें 503 पुरुष 489 महिला, बूथ क्रमांक 18 सामुदायिक भवन पूर्वी कक्ष 1093 मतदाता जिनमै 558 पुरुष, 535 महिला, बूथ क्रमांक 19 सामुदायिक भवन पश्चिमी कक्ष 1126 मतदाता जिनमै 580 पुरूष 546 महिला, बूथ क्रमांक 20 सीएम राईज स्कूल कक्ष क्रमांक 3 में 999 मतदाता जिनमें 526 पुरूष 473 महिला, बूथ क्रमांक 21 सीएम राईज स्कूल कक्ष क्रमांक 5 में 651 मतदाता जिनमें 351 पुरुष 300 महिला, बूथ क्रमांक 22 प्राथमिक स्कूल बम्हौरी में 927 मतदाता जिनमें 482 पुरूष 445 महिला बूथ क्रमांक 23 प्राथमिक स्कूल बरहटा में 448 मतदाता जिनमें 240 पुरूष 208 महिला शामिल है। नगर परिषद चुनाव में 9248 मतदाता थे लेकिन विधानसभा चुनाव मै 8652 मतदाता है बाकी अब 596 मतदाता मतदान नहीं करेंगे।उक्त जानकारी एमपी ईलेक्शन ऐप पर डाऊनलोड कर प्राप्त की गई है ।



