कौशल विकास यात्रा के तत्वाधान में शिक्षा एवं कौशल सम्मान अन्तर्गत आयोजित हुई प्रतियोगिताएं
स्कूलों में हुआ विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण
रायसेन । रवीन्द्रनाथ टैगोर विश्वविद्यालय एवं स्कोप ग्लोबल स्किल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में रायसेन के शासकीय विद्यालयों में शिक्षा एवं कौशल सम्मान 2.0 के अन्तर्गत निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।
बता दें कि कौशल विकास यात्रा 2023 का आयोजन दिनांक 20 सितंबर 2023 से 30 सितंबर 2023 के अंतर्गत मध्यप्रदेश के सभी जिलों एवं ब्लॉक स्तर पर किया जा रहा है।
कौशल विकास यात्रा 2023 के अंतर्गत मध्यप्रदेश के सभी जिलों के विभिन्न स्कूलों/कॉलेजों में शिक्षा एवं कौशल सम्मान 2.0 के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां जिसमें भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता एवं पोस्टर क्रिएशन आदि का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता विद्यार्थियों को दिनांक 20 सितंबर 2023 से 30 सितंबर 2023 तक आयोजित कौशल विकास यात्रा 2023 के जिले में आगमन के दौरान पुरस्कार प्रदान किए जा रहे है।
इसी क्रम में कौशल विकास यात्रा के रायसेन नगर आगमन के दौरान शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय एवं शासकीय सीएम राईज स्कूल में आयोजित समारोह में आईसेक्ट भोपाल के रीजनल मैनेजर संतोष उपाध्याय, सेन्टर हैड पीएमकेवाई विकास पांडे, डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर विनोद कुमार सेन, विंटेज एकेडमी के संचालक रामपाल सिंह पठारिया, आचार्य एकेडमी के संचालक रमाकान्त आचार्य एवं संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य तथा शिक्षकों की उपस्थिति में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद आईसेक्ट एकेडमी पर छात्र छात्राओं को कौशल यात्रा एवं उनके कौशल उन्नयन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई।



