क्षतिग्रस्त सड़क का जताया कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो चीफ :भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिले के नोहटा में ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में नोहटा ग्राम में ब्यारमा नदी पर बने पुल के दोनो ओर नेशनल हाइवे सड़क पर हो चुके बड़े-बड़े गढ्ढों को तत्काल भरकर पुल के पास क्षतिग्रस्त सड़क सुधार या फिर उसका नवीनीकरण कर मरम्मत कार्य किया जाए, जिसको लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संतोष रजक, वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद सैनी के नेतृत्व में जिलाधीश वा नोहटा तहसीलदार के नाम ज्ञापन तहसीलदार की अनुपस्थिति में नोहटा आरआई को सौपा गया। ज्ञापन सौपते समय ब्लाक अध्यक्ष संतोष रजक, वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद सैनी, राजेंद्र तिवारी, युवा कांग्रेस के विधानसभा 56 जबेरा के पूर्व अध्यक्ष अंकुर लकी जैन , अशोक राय, इसराईल खान सहित अनेक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।
क्षतिग्रस्त पड़ी सड़क को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद सैनी ने बताया कि नोहटा में बने पुल के समीप सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने की वजह से राहगीरों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है साथ ही आए दिन निकल रहे वाहनों मैं खराबी आ जाने के कारण कभी-कभी तो लंबा जाम लग जाता है, साथ ही साथ हो रही बारिश के चलते गड्ढों में भरे पानी से आए दिन बड़ी दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है ऐसे में अगर जल्द ही सड़क का सुधार कार्य नहीं किया जाता तो ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा उग्र धरना प्रदर्शन किया जावेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
अब देखना यह होगा कि आखिरकार कब तक शासन प्रशासन इस ओर ध्यान देता है या फिर यूं ही कोई बड़ी दुर्घटना का इंतजार करता है।



