धार्मिकमध्य प्रदेश
खाटूश्याम जी के भजनों से गूंजेगा रायसेन

व्यूरो चीफ : संजय द्विवेदी
रायसेन । रायसेन नगर के केंद्रीय विद्यालय ग्राउंड दशहरा मैदान में आज 10 नवम्बर गुरुवार को शाम 7:15 से प्रभु इच्छा तक “कीर्तन की है रात” कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमे खाटूश्याम जी निजमंदिर परिसर श्री दिग्विजयसिंह चौहान के साथ सुप्रसिद्ध खाटूश्याम के भजन गायिका निशा द्विवेदी, रेशमी शर्मा एंव सुरभि चतुर्वेदी अपनी मधुर आवाज से भजनों की प्रस्तुति देंगी।
आयोजक एवं निवेदक श्रीश्याम मित्र मंडल रायसेन ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।



