मध्य प्रदेश

गढ़ी में विकास यात्रा का आगमन, स्वास्थ्य मंत्री ने किया कार्यों का भूमिपूजन

रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी। जनपद पंचायत गैरतगंज की ग्राम पंचायत गढ़ी में मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाई जा रही विकास यात्रा का 22 फरवरी बुधवार को हुआ। विकास यात्रा में जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी उपस्थित रहे । जिसमें मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाए जा रही जनहितेशी योजनाएं एवं अभी तक के ग्राम पंचायत गढ़ी में जितने भी कार्य किए गए उन सभी को डॉक्टर प्रभुराम चौधरी ने खुद सुनाएं और ग्राम पंचायत गढ़ी को कई योजना के तहत निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया ।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य सोनू मीणा, जनपद पंचायत अध्यक्ष विजय पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता भागचंद चौरसिया, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर लाल जी जैन, वरिष्ठ नेता भगवान सिंह धाकड़, वरिष्ठ नेता मोहन महेश्वरी, मंडल उपाध्यक्ष नीरज चौरसिया, जनपद सदस्य रिजवान खान, गढ़ी सरपंच सैयद मसूद अली पटेल, उपसरपंच ब्रजेश जाटव, एसडीएम संघमित्रा बौद्ध, रेंजर धीरेन्द्र पांडेय, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया, मनीष शर्मा, महामंत्री नीलेश विश्वकर्मा , भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष प्रकाश बाबू जाटव, समस्त शिक्षा विभाग, समस्त स्वास्थ्य विभाग, समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं समस्त भाजपा कार्यकर्ता एवं समस्त नगरवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button