क्राइम

गढ़ी में हुए गौ वध के पांच आरोपियों को पुलिस ने किया कोर्ट में पेश, भेजा जेल

रिपोर्टर : प्रकाश जाटव
गढ़ी। गैरतगंज तहसील के गढ़ी निवासी मुकेश जैन ने बताया है कि कुछ दिन पहले गढ़ी में लगभग 5 गायों की हत्या की गई थी जिसकी शिकायत मुकेश कुमार जैन ने पुलिस चौकी गढ़ी में दर्ज की थी।
पुलिस ने इस मामले में गंभीरता से विवेचना लिया, पुलिस ने आरोपियों को ढूढना प्रारंभ किया। आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया, गैरतगंज निवासी अंसार कुरेशी, (पंचायत सचिव) सादिक कुरैशी निवासी गढ़ी, इसरार निवासी गढ़ी, बाबू उमर पिता मुन्ना कुरैशी उम्र 40 राहतगढ़ जिला सागर, आमिर पिता अफसर पठान उम्र 19 ब्लॉक कॉलोनी गैरतगंज को गिरफ्तार किया है। और एक मैजिक एमपी 38 एल 0396 को जप्त कर पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपियों को जेल भेज दिया।
मुकेश कुमार जैन, हिंदु उत्सव समिति अध्यक्ष रवि चौरसिया एवं सभी हिंदू संगठनों ने मांग की है अभी सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए हैं क्योंकि इतना बड़ा काम 5 लोग नहीं कर सकते और जिन जिन के घर यह मांस भेजा है उनको भी पकड़ा जाए और आरोपियों को शासन की सभी लाभकारी योजनाओं से वंचित किया जाए। और आरोपियों पर कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए जिससे कि आगे ऐसा कोई ना कर सके और गांव शहर का माहौल खराब ना हो। अगर ऐसा आरोपी आगे कोई काम करता है तो माहौल खराब होने की स्थिति बन सकती है। फिलहाल पुलिस ने मामला विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button