धार्मिकमध्य प्रदेश
क्षेत्र में सुख शांति समृद्धि के लिए निकाली गई झंडा यात्रा
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
सिलवानी । नव वर्ष के उपलक्ष्य में ग्राम साईखेड़ा में हिंदु उत्सव समिति के नेतृत्व में ग्राम वसियों के सहयोग से क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की भावना से रविवार की सुबह श्री शिव मंदिर साईखेड़ा से श्री हनुमान मंदिर सोजनी धाम के लिए झंडा यात्रा जय जय श्री राम के जयघोष के साथ शुभारंभ किया गया । इस झंडा यात्रा में ग्राम सहित आसपास के श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया यात्रा में बच्चे बूढ़े महिलाओं ने डीजे, बैंड बाजों की सुर ताल पर सीताराम धुन की कीर्तन करते हुए झंडा यात्रा को सिद्ध स्थान सौजनी धाम पहुंचकर पूजा अर्चना कर झण्डा चढ़ा कर समापन किया गया।





