गले से चैन स्नैचिंग करने वाला आरोपी पकड़ाया पुलिस ने तीन लूटों का किया खुलासा
रिपोर्टर : प्रशांत जोशी
उदयपुरा । रायसेन जिले के उदयपुरा थाना क्षेत्र में बीते तीन जुलाई को नगर में तहसील कार्यालय के पास शिवाजी नगर में एक वृद्ध महिला के गले से मंगलसूत्र छीनने की घटना हुई थी जिसके बाद फरियादी महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 392 का प्रकरण दर्ज किया था। इसके बाद टीआई एमएल भाटी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। फिर मुखबिर की सूचना के आधार पर संदीप नरवरिया निवासी तलापुरा उदयपुरा से पूछताछ की गई। जिसमे संदीप ने बताया कि उसने उसकी मोटर साइकिल क्रमांक एमपी 05 एमवाय 2596 से घटना को अंजाम दिया गया था ।
पूछताछ में आरोपी ने इससे पहले भी उसने नगर की कान्हा सिटी कालोनी में एसबीआई बैंक मैनेजर की पत्नी और एक्सचेंज रोड पर एक और महिला से लूट करना कबूल किया है। इस तरह लूट की तीनों की घटनाओं के आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली है।
इस दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से दो मंगलसूत्र के साथ एक रानीहार भी बरामद किया है।
इस कार्रवाई में टीआई के साथ एसआई संतोष सिंह, एएसआई ब्रजमोहन साहू, प्रधान आरक्षक सुरेंद्र, अरविंद बैरागी, अरविंद राजपूत आरक्षक राजेन्द्र यादव, धर्मेंद, गौरव, जितेंद्र नगर सैनिक लक्ष्मी नारायण, उदय रघुवंशी की भूमिका रही।



