मध्य प्रदेश

सांची जनपद की ग्राम पंचायत नीनोंद के लगभग 162 जॉब कार्ड हुए डिलीट

डिलीट जॉब कार्ड का मामला प्रकाश में आने के बाद जांच हुई शुरू
रिपोर्टर : तिलक शाक्या
रायसेन । जिले की सांची जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नीनोंद के मनरेगा जॉब कार्ड लॉगइन पासवर्ड के द्वारा डिलीट कर दिए गए हैं या तकनीकी खामियों के कारण डिलीट हो गए हैं । इन मनरेगा जॉब कार्ड की संख्या लगभग 162 वताई जा रही हैं । जिससे ग्राम पंचायत सचिव सरपंच परेशान होते नजर आ रहे हैं ।
ग्राम पंचायत नीनोंद के हितग्राहियों के मनरेगा जॉब कार्ड की लॉगइन आईडी पासवर्ड सांची जनपद के एपीओ प्रवीण त्रिपाठी के पास है ऐसे में मनरेगा जॉब कार्ड पोर्टल से डिलीट होने पर संशय बना हुआ है ।
जैसे ही मनरेगा जॉब कार्ड पोर्टल से डिलीट होने की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को मिली तो वरिष्ठ अधिकारियों ने इस मामले की जांच करने कर्मचारियों को जनपद पंचायत सांची भेजा गया जिसकी जांच जारी है ।
इस संबंध में प्रवीण त्रिपाठी, एपीओ जनपद पंचायत सांची का कहना है कि देखिए जो जॉब कार्ड पोर्टल से डिलीट किए गए हैं वह हितग्राही कई दिनों से मनरेगा कार्य में सक्रिय नहीं है इसलिए इनके जॉब कार्ड डिलीट किए गए हैं ।
बिंदू सूर्यवंशी, सीईओ जनपद पंचायत सांची का कहना है कि आपके द्वारा मामला प्रकाश में आया है जो पोर्टल से जॉब कार्ड डिलीट किए गए हैं उसकी जांच करवा रहे हैं दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी ।

Related Articles

Back to top button