गोदाम से गायब हुई 8000 कुंटल मूँग मझौली के सियाराम वेअर हाउस का मामला
मूंग खरीदी केंद्र सियाराम वेयरहाउस का अधिकारियों ने किया औचक निरीक्षण
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । मध्यप्रदेश शासन द्वारा की जा रही समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी जो की मझौली तहसील के रानीताल में सियाराम वेयरहाउस में मूंग खरीदी की जा रही थी जिसमें छापेमार कार्यवाही की गई।
इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी धीरेन्द्रसिंह ने बताया कि मूँग खरीदी ऐजेंसी अमरलता एग्रीकल्चर जबलपुर एफपीओ के नाम से की जा रही थी जहां पर उच्च अधिकारियों को शिकायत मिलने पर कलेक्टर जबलपुर ने एक टीम गठित की गई जिसमें टीम द्वारा सियाराम वेयरहाउस रानीताल गोदाम क्रमांक 150 मैं जाकर निरीक्षण किया गया निरीक्षण में मिट्टी की मात्रा अधिक पाई गई और वहां पर लगे स्टेक की गिनती की गई जिसमें शासन के रिकॉर्ड अनुसार 40234 कुंटल मूंग दर्ज की गई और भौतिक निरीक्षण सत्यापन जब अधिकारियों ने किया तो केवल 32223 कुंटल पाई गई जिसके बाद प्रशासन द्वारा जांच कर गोदाम को सील कर दिया गया आगे की कार्रवाई जबलपुर कलेक्टर को प्रतिवेदन बनाकर जबलपुर कलेक्टर को प्रेषित किया गया इस पूरे मामले में वेयरहाउस संचालक और अमरलता एग्रीकल्चर कंपनी वेयर हाउसिंग संचालक के मैनेजर कि भूमिका संदिग्ध बताई जा रही क्योंकि इन तीनों के दस्तावेज बिना तैयार नहीं होते ना की कंप्यूटर में एंट्री होती है।



