मध्य प्रदेश
मेरी माटी मेरा देश के तहत अमृत सरोवर पर ध्वजारोहण और पौधारोपण
सिलवानी । बुधवार को आजादी का अमृत महोत्सव अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंहपुरी के ग्राम उचेरा में अमृत सरोवर में मेरा देश मेरी माटी अभियान के अंतर्गत अभियान आयोजित किया गया। प्रारंभ में सरपंच रानी महेन्द्र यादव ने ध्वजारोहण किया और अमृत सरोवर के आसपास पौधारोपण किया। इस अवसर पर उपस्थित नागरिकों को पंच प्रण की शपथ दिलाई गई और देश भक्ति के नारों से समुचित कार्यक्रम स्थल गूंज उठा।
इस अवसर पर नारायण सिंह यादव, रामदयाल आदिवासी, खलील अहमद पूर्व सरपंच, मोहन पाल, पतिराम आदिवासी, गुलाब आदिवासी, सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र यादव, रोजगार सहायक मीतेश जैन, आंगन बाड़ी कार्यकर्ता प्रीति यादव सहित कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



