कृषिमध्य प्रदेश

ग्रामीण क्षेत्रों में घुसा लंपी वायरस, 50 गाये प्रभावित, प्रशासन को जानकारी देने के बाद भी मौके कोई नही पहुंचा

रिपोर्टर : डालचंद लोधी
देवरी । रायसेन जिले के उदयपुरा ब्लॉक की तहसील देवरी की ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में लंपी वायरस के लक्षण 1, 2 दिनों में दर्जनों गायो में दिखा था तो अब वही बढ़कर 50 गायों में फैल चुका है है शासन द्वारा लंपी वायरस की सुरक्षा एवं बचाव के कई नियम बनाए हैं । वहीं तहसील देवरी के तीन-चार पंचायतों में गायों में लंपी वायरस जैसे लक्षण दिखे हैं, सबसे पहले यह लक्षण टिमरावन सारंगपुर रम्पुरा ग्रामों में गायों में दिखे और इन ग्रामों में वैक्सीनेशन भी किया गया लेकिन यह वायरस अब नयाखेड़ा ग्राम में बहुत तेजी से गायों में फैल रहा है यह आवारा घूमने वाली गायो और पालतू गायो में तेजी से फैल रहा है। इसकी जानकारी देवरी तहसीलदार विराट अवस्थी को मीडिया ने तीन चार दिन पहले दी गई थी तब उन्होंने आश्वासन दिया कि पशु विभाग में इसकी जानकारी देंगे ।लेकिन आज वर्तमान दिनांक तक कोई भी इस विभाग का संबंधित अधिकारी ग्राम पंचायत नयाखेड़ा नहीं आया । जबकि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने सख्त आदेश किया है कि किसी भी प्रकार की जन समस्या हो तो उसका तत्काल निवारण किया जाए, लेकिन इन अधिकारियों के लिए उनके आदेश की कोई परवाह नहीं है। लंपि वायरस भारत के कई राज्यों में फैल चुका है और अब यह लंबी वायरस रायसेन जिले के विकासखंड उदयपुरा की तहसील देवरी की कई पंचायतों सहित ग्राम पंचायत नयाखेड़ा में बहुत तेजी से फैल रहा जहां पहले यह एक पालतू गाय में दिखा था तो अब आवारा घूमने वाले पशुओं में भी देखने को मिल रहा है इस संबंध में शासन द्वारा विभाग का कोई भी चिकित्सक इलाज करने के लिए नहीं आया तो ग्रामीण निजी डाक्टरों से इलाज करवा कर अपने जीव का पैसा खर्च कर रहे हैं। अगर जल्दी से जल्दी इसका इलाज नहीं हुआ तो पूरे ग्राम में फैलने में कसर नहीं छोड़ेगा।

Related Articles

Back to top button