ग्राम पंचायत करौदी मे निकाली राशि सोखता गद्दा की मौके पर नही है निर्माण
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
तेन्दूखेड़ा । भारत सरकार द्वारा पिछले कुछ वर्षो से सफाई अभियान काफी जोर शोर से चलाया जा रहा है। और लाखों रुपये सरकार द्वारा सफाई हेतु खर्च भी किया जा रहा है। जिसके तहत ग्रामो में सफाई का महत्त्व बढ़ता दिखाई दे रहा है। मगर कुछ ग्राम पंचायतो के अधिकारी कर्मचारी इसे गम्भीरता से नही ले रहे हैं। साफ सफाई के लिए आ रही योजनाऐं ग्रामीण क्षेत्रो में गम्भीरता से लागू नही करते हैं।जिस कारण से सरकार की योजनाओं का उद्देश्य पूरा नही होता दिखाई दे रहा है। तेन्दूखेड़ा मुख्यलय से लगभग 30 किलोमीटर ग्राम पंचायत करौंदी सिंगोर गढ़ में सफाई के प्रति लापरवही देखी गयी है। ग्राम पंचायत के ग्राम पड़रिया की प्राथमिक शाला में पँचायत द्वारा एक सामूहिक सोखता गड्ढा बनाने के लिए ग्राम पंचायत ने दिनाक 20 नम्बवर 22 को 25360 रुपये निकाले थे। जबकि मौके पर कोई निर्माण नही दिखाई दे रहा है। ग्राम पंचायत ने निर्मल भारत/स्वछता भारत अभियान विभाग की ओर से तरल एवम ठोस अपशिष्ट प्रवंधन योजना के तहत सामुदायिक सोखता गड्ढा बनाने की स्वीक्रति 16 अगस्त 22 को हुई थी और इसकी लॉगत करीब 29000 रुपए की थी ओर इसका कार्य स्थल प्राथमिक शाला पड़रिया था। मगर ग्राम पंचायत द्वारा उसका निर्माण अभी तक नही कराया गया। पँचायत द्वारा बिल क्रमांक 515 के सहारे दिनाक 20 नम्बवर 22 को स्टेट बैंक के किसी खाते में की गई ।ग्राम पंचायत द्वारा की जा रही मनमानी से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उद्देश्य पूर्ण नही होता दिखाई दे रहा है।
उपयंत्री दिलीप सिंह का कहना राशि निकाली है तो निर्माण कार्य कराएं नहीं रिकवरी निकलेगी ग्राम पंचायत सचिव किशोरी लाल कहना अभी हमने कोई राशि नहीं निकाली है वही रोजगार सहायक हनुमत लोधी ने बताया कि पेमेंट अभी सिस्टम में फंसा हुआ है जब राशि निकलेगी तब निर्माण कार्य होगा ओर आप पूछताछ करने वाले कौन होते हो ?




