घट घट में विराजमान हुई माँ जगत जननी की प्रतिमाएँ, चारों ओर भक्ति मय का नजारा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्रि पर्व की एसी धूम मची हुई हैं कि चारों ओर एक ही नजारा देखने को मिल रहा है। जहा विभिन्न रूपों में पंडालों में विराजमान माँ जगत जननी की आकर्षित प्रतिमाएँ सुन्दर व मनमोहक रूप में सिंह पर सवार होकर बैठी हुई हैं । वही नगर से लेकर ग्रामीणों में घट घट विराजमान माँ जगत जननी की आराधना में सुबह शाम जन मानस व्यस्त नजर आ रहा है ।
शारदेय नवरात्रि पर्व की शुरुआत से सभी श्रद्धालु भक्त नंगे नंगे पैरों से पैदल चल कर माँ शारदा देवी के दरबार में दर्शन करने निकल पड़े। नवरात्रि पर्व की शाम से ही देवी देवालयों के साथ साथ स्थापित माता रानी की प्रतिमाएँ में घन्टा, मजीरा के साथ महा आरती का आयोजन किया जा रहा है।
नवरात्रि पर्व के तीसरे दिन- नवरात्रि पर्व के तीसरे दिन माँ चंद्र घन्टा की आराधना की गई । सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लम्बी कतार देखने को मिली।



