धार्मिकमध्य प्रदेश
चलो बड़ी माई, विशाल चुनरी यात्रा 19 अक्टूबर को
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान | तहसील क्षेत्र ढीमरखेड़ा के ग्राम उमरियापान में दिनांक 19 अक्तूबर 2023 गुरुवार को नवरात्र पंचमी को सुबह आठ बजे से विशाल चुनरी यात्रा 108 मीटर चुनरी बड़ी माई मंदिर मचखण्डा मोहल्ला वार्ड नंबर 8 से प्रारंभ होकर कटरा बाजार से चंडी माता से न्यू बस स्टैंड से झंडा चौक होते हुए बड़ी माई मंदिर तक चुनरी यात्रा निकाली जायेगी। इसके बाद बड़ी माई मंदिर से न्यू बस स्टैंड चंडी माता प्रांगण काली जी में प्रस्थान कर समापन होगा। आयोजक समिति ने सभी श्रद्धालुओ से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर भक्ति रस का लाभ लेने का आग्रह किया है।



