उपजेल जतारा के निरीक्षण के दौरान विश्व तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली, म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टीकमगढ़ हितेन्द्र सिंह सिसौदिया के द्वारा आज उपजेल जतारा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हितेन्द्र सिंह सिसौदिया ने स्वच्छता, साफ-सफाई, स्वास्थ्य, चिकित्सा व्यवस्था, अस्वाभाविक मृत्यु, केन्द्र एवं राज्य सरकार के निर्देशों का अनुपालन, खाना, बुनियादी सुविधाओं, एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण संबंधी जानकारी संबंधित से ली गई साथ ही जेल में निरूद्ध बंदीगण से खाने-पीने, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं निःशुल्क विधिक सहायता से अधिवक्ता होने के संबंधी जानकारी ली गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
इसके साथ ही तम्बाकू निषेध दिवस के अवसर पर उपजेल जतारा में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सिसौदिया ने उपस्थित बंदीजनों को बताया कि हर वर्ष 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया जाता है। तम्बाकू, पान, गुटखा और बीड़ी समाज के लिए दीमक की तरह हानि पहुचाता है जो परिवार को धीरे-धीरे खत्म कर देती है। तम्बाकू, पान, गुटखा और बीड़ी से होने वाले खतरों और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है, जिससे कैंसर, टीवी, जैसी प्राणघातक हानियों के साथ ही धन-जन की हानि भी होती है। तम्बाकू सेहत के लिए बहुत ही हानिकारक होती है। इसके लगातार सेवन से मुंह एवं शरीर में कई बीमारियां हो जाती है, जिसका परिणाम बड़ा प्राणघातक है।
निरीक्षण एवं कार्यक्रम के दौरान जिला न्यायाधीश एन. के. गुप्ता, हरीश बनवंशी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वरूण पुनासे, न्यायाधीश संगीता डाबर मौर्य, अभिषेक त्रिपाठी, विजया भारती, नारायण सिंह यादव, जिला विधिक सहायता अधिकारी बृजेन्द्र सिंह भदौरिया, सहायक जेल अधीक्षक राजकिशोर गुर्जर एवं कर्मचारी स्टाफ, जेल स्टाफ, बंदीगण उपस्थित रहे।



