क्राइम
पिकअप ने वृद्ध को मारी टक्कर, हॉस्पिटल में तोड़ा दम
रायसेन । रायसेन जिले के थाना सुल्तानपुर के भूसीभेटा पोल फैक्टरी के पास एक पिकअप वैन ने बुजुर्ग व्यक्ति को मारी टक्कर जिससे बुजुर्ग व्यक्ति मूलचंद की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मृत्यु।
जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के भूसीभेटा पोल फैक्टरी के पास पिकअप वाहन क्रमांक MP 38 जीएच 0688 ने बुजुर्ग मूलचंद को मारी टक्कर। ड्राइवर मौके से फरार। जिससे बुजुर्ग व्यक्ति मूलचंद की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने प्रकरण कायम कर लिया है।



