धार्मिकमध्य प्रदेश

श्री जिनेन्द्र रथयात्रा से प्रारंभ हुआ पंचकल्याणक महोत्सव अयोध्यापुरी में हुआ ध्वजारोहण

पूरे देश से खड़ैरी पंहुचे जैन बंधु मनेगा गर्भकल्याणक महोत्सव
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह/खड़ैरी। मध्यप्रदेश के विद्वानों की नगरी खड़ैरी में फाल्गुन कृष्ण एकादशी बुधवार 6 मार्च के शुभ दिन 6 दिनों तक चलने वाला जैन दर्शन का सर्वोत्कृष्ट उत्सव श्री आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य शुभारंभ जिनेंद्र रथ यात्रा से हुआ जिसमे पूरे देश से पधारे जिनवाणी तत्वरसिक जैन बंधुओं ने सम्मिलित होकर धर्म लाभ लिया और परम पवित्र जिनशासन की मंगल प्रभावना की। महोत्सव के मीडिया प्रभारी दीपक राज जैन ने बताया की प्रातः काल की मंगल बेला पर श्रावकगणों द्वारा श्री सीमंदर स्वामी जिनालय में सामूहिक पूजन कर प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी अभिनंदनजी शास्त्री के निर्देशन में श्री जिनेन्द्र रथयात्रा निकाली जिसका शुभारंभ माता पिता के निवास से हुआ जिसमे मनोहारी रथ पर श्रीजी को विराजमान कर मंगलगान के साथ नगर भ्रमण किया गया। रथयात्रा में श्वेत हाथियों पर सौधर्म इंद्र एवं शचि इंद्राणी सहित यज्ञ नायक विराजमान होकर चले साथ ही बग्गियों पर मां जिनवाणी को लेकर चलने का सौभाग्य श्रावकगणों को प्राप्त हुआ।अयोध्यापुरी में हुआ ध्वजारोहण- मंगलगान के साथ जय घोष करते हुए रथयात्रा अयोध्यापुरी पहुंची जहां श्रीजी का अभिषेक कर श्री जिनेन्द्र पूजन किया गया। पश्चात महोत्सव के अध्यक्ष सुनील सराफ सहित सागर मंडल द्वारा ध्वजारोहण कर महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अष्ट कुमारिकाओं ने सुंदर मंगलाचरण कर सभी का मन जीत लिया। इसी के साथ प्रतिष्ठा मंडप का उदघाटन पंडित निर्मलचंद नवीन जैन सागर, प्रतिष्ठा मंच का उदघाटन दिगंबर जैन कुंदकुंद स्वाध्याय भवन पलासिया इंदौर द्वारा किया गया। चित्र अनावर के क्रम में आचार्य चित्र का अनावरण सुखदयाल देवडिया केसली के हस्ते किया गया।
यज्ञ मंडल विधान हुआ- दोपहर के समय यज्ञमंडल विधान का आयोजन किया गया जिसके आमंत्रणकर्ता रजनी जिनेन्द्र कुमार जैन, पं. बाहुबली शास्त्री एवं प्रसन्नकुमार जैन दमोह रहे। जिसका उदघाटन श्वेता जैन, स्वप्निल जैन, रोमिल जैन बजाज परिवार दमोह ने किया एवं मुख्य कलश अर्पित जैन ओशिमा जैन मुंबई ने विराजमान किया। वही याग मंडल कलश विकास मोदी सागर, अभिषेक जैन रहली, पदमचंद पहाड़िया इंदौर एवं अभय शास्त्री खैरागढ़ द्वारा विराजमान किया गया। जिनवाणी विराजमान करने का सौभाग्य सर्वश्री अरुण जैन, मयंक जैन, अंकित जैन सागर, प्रतीस जैन पटना, धीरज रचना बड़कुल करेली, सुरेशकुमार गांधी मनासा मंदसौर एवं प्रमोद जैन छिंदवाड़ा को प्राप्त हुआ। सभी सौभाग्य शाली परिवारों सहित सहयोगियों का समिति द्वारा अभिनंदन किया गया।
संध्या की बेला पर बाल कक्षा में बच्चों ने जैनदर्शन का पाठ पढ़ा वहीं श्री जिनेन्द्र भक्ति के मध्यम से जिनेन्द्र परमात्मा का गुणगान कर अतिथि विद्वान के श्रीमुख से मां जिनवाणी का रसास्वादन किया। सभा के अंत में गर्भ कल्याणक पूर्व क्रिया संबंधित इंद्र सभा एवं राज सभा का सुंदर चित्रण कर माता के सौलह स्वप्न दिखाए गए जिसकी सभी ने सराहना की।
आज के कार्यक्रम- कार्य अध्यक्ष अशोक जैन एवं मंत्री सोहिल जैन ने बताया की महोत्सव के द्वितीय दिवस फाल्गुन कृष्ण बारस गुरुवार 7 मार्च को गर्भ कल्याणक महोत्सव मनाया जावेगा जिसका शुभारंभ प्रातः 6.30 को शांति जाप से होगा पश्चात श्री जिनेन्द्र पूजन, मंगल प्रवचन सहित अन्य अनुष्ठान कर घट यात्रा निकाली जावेगी जो नवीन जिन मंदिर की वेदी शुद्धि करेगी इस अवसर पर माता देवी की चर्चा सहित नाटक गुरुदत्त गौरव की प्रस्तुति सिद्धायतन द्रोणगिरि के छात्रों द्वारा दी जावेगी।

Related Articles

Back to top button