मध्य प्रदेश

तीर्थ यात्रा पर जा रहे जैन परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, पति-पत्नी, जीजा, भांजा सहित चार लोगों की मौत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा/दमोह । जिले जबेरा थाना क्षेत्र निवासी जैन परिवार की कार बुधवार दोपहर सागर जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही जबेरा में शोक का माहौल छा गया।
प्राप्त जानकारी अनुसार जबेरा निवासी सचिन जैन अपने अपने परिवार व बहन जीजा के साथ तीर्थ यात्रा के लिए जा रहे थे. सागर जिले के मालथोन के पास बरोदिया कला में एक ट्रक ने कार में जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें कार पलटी खा गई और कार में सवार सवार सचिन जैन की पत्नी ऋतु जैन व उनके जीजा सुपेन्द्र जैन की मौके पर मौत हो गई. सचिन व उनकी बहन सहित दो बच्चो सागर रेफर किए गए। जहां इलाज के दौरान सचिन जैन की भी मौत हो गई इस तरह पति-पत्नी ,जीजा व भांजा मृत हो चुके हैं । परिवार में सचिन जैन के ऊपर सारी जिम्मेदारियां थी। सचिन जैन की चार बेटियां है। चार बेटियां, मां व छोटे भाई को अकेली छोड़कर चले गए।

Related Articles

Back to top button