रश्मि जैन के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’

सिलवानी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के नवीनतम अंक का प्रसारण रविवार को भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री ल रश्मि जैन के निवास पर सामूहिक रूप से सुना गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से विभिन्न समसामयिक विषयों, प्रेरणादायक प्रसंगों, सामाजिक सरोकारों, जनभागीदारी और राष्ट्रहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री जी के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देश के विभिन्न क्षेत्रों में समाज के लिए सकारात्मक कार्य करने वाले लोगों के प्रयासों को देशवासियों के सामने लाते हैं। यह कार्यक्रम समाज में सेवा, समर्पण, सकारात्मकता और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का माध्यम है।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, संतोष वकील साहब, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विभोर नायक, संजीव जेके, पार्षद प्रदीप कुशवाहा, मिलन जैन, नीरज नेमा, पप्पू, आनंद सहरिया, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



