क्राइम

चोरों के हौसले बुलंद, वार्ड नंबर 7 के दो घरों में घुसे चोर

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । इन दिनों गौरझामर में चोरों के हौसले बुलंद देखे जा रहे हैं। पुलिस से बेखौफ चोर रविवार 23 जुलाई की दरमियानी रात में गौरझामर के वार्ड क्रमांक 7 में रहने वाले तुलसीराम ठाकुर और इंद्रसेन के घरों में चोरों ने घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है चोरी की इस वारदात में चोरी गए सामान सहित अन्य विवरण की प्रतीक्षा है । लोगों का कहना है कि पुलिस द्वारा रात्रि में सघन व सक्रियता से गस्त नहीं लगाने और संदिग्ध लोगों को पकड़ने अथवा उनकी मौके पर गहन पूछताछ के अभाव में इस प्रकार की वारदातें नगर मे बढ़ रही हैं। इस चोरी की वारदात के पूर्व यहां वाहनों से साइलेंसर चोरी जाने की रिपोर्ट पुलिस में लोगों द्वारा की गई हैं लेकिन पुलिस ने अभी तक चोरों तक पहुंचने व उन्हें रंगे हाथों पकड़ने की कार्यवाही नहीं की है जिससे चोरों के हौसले बुलंद हो गए हैं चोरों के बुलंद हौसलों के चलते लोग भयभीत हैं और अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं पुलिस और शीघ्र ध्यान दें।

Related Articles

Back to top button