मध्य प्रदेश
चौरसिया समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए पहुंची रथयात्रा परासिया

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा
परासिया । अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा प्रदेश अध्यक्ष गौरव चौरसिया विक्की के द्वारा मध्य प्रदेश के 52 जिलों से चौरसिया समाज को एकजुट करने हेतु भगवान श्री कुलगुरू चौऋषि महाराज जी की रथ यात्रा निकाली गयी है जो कि गुरुवार को परासिया संध्या 6 बजे रथ यात्रा का आगमन हुआ। परासिया चौरसिया समाज द्वारा रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया रथयात्रा थाना परासिया से होते हुए स्टेशन रोड से होते हुए चौरसिया मंगल भवन पर पहुंची। रथ यात्रा में परासिया चौरसिया समाज के सभी गणमान्य नागरिकों ने एवं महिलाओं ने बढ़ बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया।



