मध्य प्रदेश

लाखों की चोरी मामले में पुलिस के हाथ खाली, संदेही सामन लेकर हुआ फरार

उमरियापान पुलिस की कार्यप्रणाली पर ग्रामीणों ने लगाया प्रश्र चिन्ह, ग्राम टोला में चोरी का मामला
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान ।
उमरियापान थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। ग्राम टोला में 29 अक्टूबर की रात्रि को चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया जिसकी रिपोर्ट फरियादी द्वारा की गई और फरियादी द्वारा संदेही व्यक्ति का नाम भी दर्ज करवाया गया लेकिन कुंभकर्णी निद्रा में सो रही उमरियापान पुलिस ने सुबह के समय फरियादी के घर पहुंचकर अपने कार्य से इतिश्री कर ली और आज दिनांक तक न तो उसके द्वारा संदेही से पूछताछ की गई है और न ही इस मामले में किसी व्यक्ति से पूछताछ की गई है।
वहीं फरियादी के द्वारा जिस संदेही का नाम एफआईआर में अंकित करवाया गया था वह पिछले दिवस सामान लेकर फरार हो गया। यहां पर उमरियापान पुलिस की कार्यवाही को लेकर सवाल उठना लाजमी है क्योंकि जब फरियादी के द्वारा संदेही का नाम बताया गया तो सबसे पहले पुलिस का कर्तव्य यह बनता है कि वह संदेही को हिरासत में लेती है और उससे कड़ी पूछताछ करती लेकिन लापरवाही की पराष्ठा पर सवार उमरियापान पुलिस ने ऐसा करना उचित नहीं समझा। वहीं लाखों रूपये की चोरी होने के कारण फरियादी के आंशु नहीं थम रहे है क्योंकि चोरों के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से उसके घर का पूरा सामान चोरी कर लिया गया है जिससे उसे भविष्य की चिंता सता रही है। फरियादी ने बताया कि उसके द्वारा अपनी मेहनत करके सामग्री खरीदी गई थी लेकिन चोरी के द्वारा घर के संपूर्ण जेवर, सामग्री चोरी कर ली गई है। वहीं इस घटना से ग्रामीणों में भी रोष व्याप्त है।
बाईक चोर भी सक्रिय
पुलिस की लचर कार्यप्रणाली के कारण क्षेत्र में बाईक चोरों की संख्या भी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है और पुलिस के द्वारा मात्र मामला दर्ज करके इतश्री कर ली जाती है। लिहाजा पुलिस द्वारा बाईक चोरी के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण चोरों के हौसले बुलंद रहते है और आये दिन उमरियापान थाना क्षेत्र में बाईक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है।
मर्डर की 2 घटनाओं में भी हत्यारों तक नहीं पहुंची खाकी
टोला ग्राम में हुई लाखों रूपये की चोरी मामले में जहां पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालियां निशान लग रहा है वहीं उमरियापान थाना क्षेत्र में पूर्व में हुई वारदातों में भी पुलिस के हाथ खाली है और आज दिनांक तक हत्यारे पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उमरियापान थाना क्षेत्र के छोटा कछारगांव में 7 अगस्त को 21 वर्षीय पूनम पटेल सुबह शौंच के लिये गई थी जो देर शाम तक घर नहीं लौटी। रात में बेलकुंड नदी के पास उसकी गला घोंटकर किसी ने हत्या कर दी। लिहाजा पुलिस द्वारा आज दिनांक तक हत्यारों को पकड़ने में सफलता नहीं मिली है। इसी तरह उमरियापान थाना क्षेत्र में 26 मार्च को टोला रोड बावली मंदिर के पास 45 वर्षीय महाजन कोल की हत्या सिर में पत्थर पटककर कर दी गई। लिहाजा पुलिस को इस मामले में भी सफलता हाथ नहीं लगी और आज दिनांक तक कोल के हत्यारें पुलिस गिरफ्त से बाहर है।

Related Articles

Back to top button