मध्य प्रदेश

छात्रों से टायलेट साफ कराने वाले दो शिक्षक निलंबित, प्रशासन ने की कार्यवाही

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी

शहड़ोल । स्कूली छात्रों से टायलेट साफ कराने का मीडिया में आने के बाद आनन फानन में प्रशासन एक टीम बनाकर जांच कराई और जांच में प्रथम दृष्टया घटना सही पाए जाने पर टायलेट साफ कराने वाले दो शिक्षको को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
छात्रों से विद्यालय का शौचालय साफ करवाने के मामले में प्राथमिक शाला खरिका टोला के दोनो शिक्षक तत्काल प्रभाव से निलंबित, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग आनंद राय सिन्हा ने शिक्षक बिहारीलाल कोल एवं रामधनी रैदास को किया निलंबित कर दिया है। जनपद पंचायत जयसिंहनगर के प्राथमिक शाला खरिकाटोला मीठी संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमझोर के सहायक शिक्षक बिहारीलाल कोल एवं रामधनी रैदास को कार्य के प्रति लापरवाही, उदासीनता बरतने पर किया निलंबित किया गया और स्कूल में अन्य शिक्षकों की तत्काल पदस्थापना करने के निर्देश दिए गए जिससे छात्रों का कार्य प्रभावित न हो।
घटना की पूरी खबर पढ़ने के लिये क्लिक करे :

छात्रों से टॉयलेट साफ कराने का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप, शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुँचे

Related Articles

Back to top button