जंगल में लकड़ी काटने गये युवक पर चली गोली, गंभीर अवस्था में भोपाल रिफर
रायसेन । शनिवार को जंगल में लकड़ी काटने गये युवक पर अज्ञात व्यक्ति ने गोली चला दी। जिससे युवक तोरण बैरागी गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने का कारण अज्ञात।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसेन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रमासिया निवासी तोरण बैरागी उम्र लगभग 30 साल शनिवार को अपने छोटे भाई के साथ जंगल लकड़ी काटने गया था। जंगल में अज्ञात व्यक्ति ने तोरण बैरागी को पीठ में गोली मार दी। गोली की आवाज सुनने एवं तोरण बैरागी के चिल्लाने पर उसका भाई पास आया जंगल से ही सरपंच को सूचना दी। घटना दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल तोरण बैरागी को हमीदिया हॉस्पिटल भोपाल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में थाना प्रभारी अपने दलबल के साथ मौजूद।
पुलिस की टीम जंगल के लिए हुई रवाना। मामला रायसेन कोतवाली क्षेत्र का है।



