पर्यावरणमध्य प्रदेश

औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप में तेंदुआ की दस्तक : रेस्क्यू करने वन विभाग की टीम पहुंची

रिपोर्टर : तारकेश्वर शर्मा

मंडीदीप । रायसेन जिले के औद्योगिक क्षेत्र की बंद पड़ी कंपनी में शनिवार की सुबह लगभग 6:30 और 7 बजे के बीच तेंदुआ दिखा। सबसे पहले तेंदुए को एक सुरक्षा गार्ड कर्मचारी परमार ने देखा। इसकी जानकारी उसने संबंधित अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर वन मंडल भोपाल वन विभाग और सतलापुर पुलिस मौके पर पहुंची। तेंदुए को रेस्क्यू करने का प्रयास किया जा रहा है।
औबेदुल्लागंज वन मंडल अधिकारी विजय कुमार ने कंपनी परिसर में तेंदुआ होने की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं। मौके पर औबेदुल्लागंज वन मंडल और भोपाल वन विभाग की टीम भी पहुंच गई है। तेदुएं को रेस्क्यू करने के लिए सुबह से ही प्रयास किए जा रहे हैं। सुरक्षा की दृष्टि से वन मंडल और पुलिस के जवान भी मौके पर सतर्कता से पहरा दे रहे हैं।

Related Articles

Back to top button