मध्य प्रदेश

जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने लिया संकल्प

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान l नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी जनपद सदस्यों का प्रथम सम्मेलन का आयोजन जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के मंगल भवन में संपन्न हुआ। सी ई ओ विनोद पांडे ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सुनीता दुबे, उपाध्यक्ष श्रीमती दुर्गा पटेल सहित सभी जनपद सदस्यों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्य अतिथियों द्वारा अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि नवनिर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष एवं सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को सबके साथ मिलकर जनपद पंचायत क्षेत्र के विकास हेतु पूरी इमानदारी और निष्ठा के साथ शासन द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं आम जनता पहुंचाएं। चुनाव का भेदभाव, पक्ष विपक्ष हार जीत की दुर्भावनाओं से हटकर विकास करने को कहा। समारोह में प्रमुख रूप से सांसद प्रतिनिधि पद्मेश गौतम, जिला पंचायत सदस्य प्रिया सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय, पंडित प्रमोद गौतम, राम प्रसाद शुक्ला, प्रकाश बागरी, रामनरेश त्रिपाठी, नंद कुमार त्रिपाठी, जिला मंत्री विजय दुबे, मौजी लाल पौराणिक, अटल ब्यौहार, राजेश ब्यौहार, जितेंद्र अरोरा, पूजा सिंह, संतोष दुबे, आकाश दुबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जनों एवं पत्रकार बंधुओं की उपस्थिति रही ।

Related Articles

Back to top button