मध्य प्रदेश

जनपद पंचायत सांची अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित जनपद सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

जनपद सीईओ ने दिलाया हर घर गांव गांव तिरंगा झंडा फहराने का संकल्प
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । जनपद पंचायत सांची के सीईओ प्रदीप कुमार छलोतरे की मौजूदगी में जनपद पंचायत कार्यालय में जनपद पंचायत सांची की अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते अमोदा, उपाध्यक्ष वैजंती गंगाराम चौकसे समेत 13 जनपद सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।साथ ही सीईओ छलोतरे ने देशभर में चलाए जा रहे तिरंगा फहराने का सबको संकल्प दिलाया। नव निर्वाचित साँची की जनपद पंचायत अध्यक्ष अर्चना सुनील पोर्ते, उपाध्यक्ष वैजंती गंगाराम चौकसे, जनपद सदस्य नरवर मनीष डॉ मनमोहन चौकसे बोले कि गांवों के मतदाताओं ने भाजपा सरकार का सहयोग करते हुए हम लोगों पर गांवों के चहुँमुखी विकास और जन कल्याण के लिए चुनाव में जीत दिलाकर जो भरोसा किया है।हम आपसे यह वादा करते हैं कि आपकी कसौटी पर खरा उतरेंगे। इस अवसर पर जनपद सीईओ छलोतरे, बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रदीप दीक्षित, पूर्व सरपंच वर्षा देवी झलकन सिंह बैरागी, दीवान सिंह बैरागी सालेरा निवासी मूरेलकला वार्ड 11 जनपद सदस्य , जनपद सदस्य मनीष डॉ मनमोहन चौकसे, सनखेड़ी वार्ड 7 नारायण सिंह बघेल, जीवन बाई रामबाबू सराठे गुलगांव, निरंजन सिंह जगन्नाथ सिंह यादव परवरिया, कल्पना मनीष बबेले नकतरा, अनीता बाई गजराज सिंह, क्षमा बाई हरनाम सिंह, शर्मिला बाई धरम सिंह, शगुफ्ता बी फीरोज खान, रामबाबू सराठे उपस्थित हुए।

Related Articles

Back to top button