मध्य प्रदेश

जनप्रतिनिधियों और अधिकारी -कर्मचारियों ने सड़कों पर लगाई झाड़ू

सिलवानी। देश में स्वच्छता की अलख जगाने के लिए शुरू हुए स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े अंतर्गत रविवार को अभियान चलाकर सफाई की गई। स्वच्छता अभियान के दौरान आमजनों ने भी अपना श्रमदान देकर स्वच्छता अभियान में अपनी भागीदारी निभाई। गांधी चबूतरा पर विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन द्वारा उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। नगर में विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन, एसडीएम प्रकाश नायक, सीएमओ सुनील जैन सहित पार्षदों और कर्मचारियों ने भी सफाई मित्रों के साथ नगर की सड़कों पर झाड़ू लगाई। विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन ने कहाकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि भारत स्वच्छता में आगे बढ़कर विदेशों में एक अलग पहचान बनाए। हमें इस सपने को पूरा करने के लिए जुट जाना है। इसके लिए हमें अपने आसपास सफाई रखनी होगी। कचरा डस्टबिन में ही डालने की आदत बनाएं।

Related Articles

Back to top button