मध्य प्रदेश

जनशिक्षक ने किया सरकारी प्राइमरी स्कूलों का औचक निरीक्षण

एफएलएन मिशन अंकुर की पढ़ाई का लिया जायजा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। एफएलएन मिशन अंकुर के अंतर्गत कक्षा पहली और दूसरी कक्षा के छात्र छात्राओं के द्वारा की जा रही शैक्षणिक गतिविधियों की जांच करने के लिए जिला शिक्षा केंद्र रायसेन के द्वारा टीमों का गठन किया गया है। सांची ब्लाक अंतर्गत शिव जाट जनशिक्षक शाउमावि खरबई एवं संजीव जैन जन शिक्षा केंद्र वनगवां को टीम में नियुक्त किया गया है। एफएल एन मिशन अंकुर टीम एवं जनशिक्षक सूर्यप्रकाश सक्सेना द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला भादनेर में सुबह 10:45 बजे उपस्थित होकर मिशन अंकुर अंतर्गत कक्षा पहली और दूसरी क्लास के बच्चों के पढ़ाई के स्तर की जांच की गई । वहीं बच्चों से अन्य गतिविधियां कराकर उनके बौद्धिक शैक्षणिक स्तर का आकलन किया गया।इस अवसर पर शिक्षिका विमला रूबी मिंज द्वारा छात्रों के स्तर मैं कक्षा के अनुरूप लाने के प्रयास किए जा रहे हैं।छात्र छात्राओं का शैक्षणिक स्तर अच्छा पाया गया। प्रधानाध्यापक एवं शिक्षकों से यही अपेक्षा की गई ।सुझाव दिए गए कि शासन की मंशा अनुसार सभी छात्रों को कक्षा के अनुरूप उनका स्तर हो। नियमित विद्यालय में उपस्थित हो इसके लिए पालकों से निरंतर संपर्क किया जाए। इस दौरान शाला में दर्ज बच्चे 43 में से 29 उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button