मध्य प्रदेश

भाजपा जिला अध्यक्ष यति का किया भव्य स्वागत

भोपाल । मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के तत्वाधान में तुलसी नगर स्थित संघ के कार्यालय में नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति का पुष्पहारों, पुष्प गुच्छों सहित अंगवस्त्र पहना कर भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समारोह पूर्वक किया गया । भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष रबिन्द्र यति का स्वागत संघ के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत श्रीवास्तव एवं महामंत्री जितेंद्र सिंह ने किया तत्पश्चात उपस्थित प्रदेश, संभाग एव जिला से उपस्थित विभागीय समितियों के पदाधिकारी सहित समस्त पदाधिकारियों ने स्वागत कर बधाईयां दी गई।
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय के पदाधिकारी सहित राजकुमार चंदेल, सुभाष शर्मा, डॉ अनिता गुप्ता, जितेंद्र शाक्य, संदीप जैन, रज्जु रैकबार, विजय रैकबार, हेमंत अजनिया, राधावल्ल्भ सेन, संजय अवस्थी, शिवेंद्र चौहान, डॉ वीके चौरसिया, अशोक साहू, राम सक्सेना, रवि गटकने, इमरान खान, दूर दराज से आये प्रशिक्षित शिक्षक गण, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के पदाधिकारी सहित समस्त ऊर्जावान कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button