मध्य प्रदेश

हिन्दूवादी संगठनों ने शांतिपूर्ण तरीके से निकाली रैली, एसडीएम एलके खरे को ज्ञापन सौंपा

बेकसूर लड़कों की उठाई रिहाई की आवाज
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन
एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा बीती रात सड़कों पर रैली निकालकर एक धार्मिक स्थल में लगे बिजली मीटर की तोड़फोड़ के मामले में विरोध प्रदर्शन किया था। जिसमें जारी हुआ वीडियो वायरल होने के आधार पर दो लड़कों को जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के आदेश पर हिरासत में लिया गया है।इस मामले को लेकर आरएसएस, श्री हिउस, बजरंग दल, विहिप, शिवसेना समेत अन्य हिन्दूवादी संगठन के नेताओं कार्यकर्ताओं ने श्रीराम लीला मैदान से लेकर इंडियन चौराहे से एसडीएम कार्यालय रायसेन तक रैली निकाली। यह जन आक्रोश रैली शांतिपूर्ण ढंग से निकाली गई। इसके बाद विभिन्न हिन्दूवादी संगठनों द्वारा एसडीएम एलके खरे को ज्ञापन सौंपा गया है।
ज्ञापन में जिला व पुलिस प्रशासन के अधिकारी इस घटनाक्रम की बारीकी से जांच पड़ताल कर बेकसूर दो लड़कों को थाने से रिहा किया जाए। साथ ही बीती रात एक समुदाय विशेष के लोगों द्वारा हिंदुओं के खिलाफ अनर्गल तरीके से बयान दर्ज करने, गाड़ियों की तोड़फोड़ गाड़ियों के शीशों पर पथराव बाजी कर क्षतिग्रस्त के आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की गई है।
ज्ञापन सौंपने वालों में आरएसएस के डॉक्टर राजेश लोधी, पूर्व नपाध्यक्ष जमना सेन, श्री हिउस के अध्यक्ष पतिराम प्रजापति, मनोज यादव मामा, राजवेंद्र सिंह ठाकुर एडवोकेट, राकेश शर्मा, मनोज चौरसिया, लखन चक्रवर्ती, बद्री पाराशर, मनोहर मेहरा, महेश श्रीवास्तव चच्चा, राजेश पहलवान पंथी, शुभम उपाध्याय आदि शामिल रहे। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से एसडीओपी रायसेन अदिति भावसार, तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल, एएसआई राधेश्याम पटेल, टीआई अंबरीश बोहरे, एएसआई देवेंद्र पाल, वीरेंद्र कुमार सेन आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button