क्राइम

जन्मदिन पार्टी में गए युवक की कुल्हाड़ी मारकर हत्या

हत्या के तीनों आरोपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस
परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीन लोगों पर हत्या का केस दर्ज

रिपोर्टर : मधुर राय

बरेली । तहसील मुख्यालय बरेली से 12 किलोमीटर दूर ग्राम खरगोन में एक व्यक्ति की बीती रात कुल्हाड़ी मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार लाल सिंह अहिरवार पिता मंगल सिंह अहिरवार 30 वर्ष की बीती शुक्रवार की रात को अपने घर के समीप एक जन्मदिन उत्सव में गया हुआ था। तभी वहां पर हल्कोरी अहिरवार, पिल्लू अहिरवार और पीतम अहिरवार ने लाल सिंह के सिर पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद बरेली थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। इस दौरान मौके का निरीक्षण कर थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से चर्चा की और शव को पीएम कराने अस्पताल पहुंचाया। शनिवार सुबह पीएम होने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों के आरोप पर पुलिस ने तीनों आरोपी हल्कोरी अहिरवार, पिल्लू अहिरवार और पीतम अहिरवार के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया। वहीं तीनों आरोपी अभी फरार है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
इस संबंध में सुधीर अरजरिया, टीआई बरेली थाना ने बताया कि ग्राम खरगोन में बीती रात करीब दो बजे बर्थ डे पार्टी के दौरान लालसिंह अहिरवार की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी हल्कोरी अहिरवार, पिल्लू अहिरवार और पीतम अहिरवार के विरुद्ध प्रकरण दर्ज लिया और उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button