मध्य प्रदेश

स्वस्थ सबल पोषित समाज हम सबकी जिम्मेदारी : शालिनी गुप्ता

रिपोर्टर : संजय द्विवेदी
गैरतगंज । ग़ैरतगंज नगर के शासकीय महाविद्यालय में महिलाओं एवं बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हेतु पोषण :आहार माह का शुभारंभ किया गया। वर्ष 2022 में आयोजित होने वाले पोषण माह हेतु भारत सरकार द्वारा सशक्त सबल नारी साक्षर बच्चा स्वस्थ भारत टैगलाइन रखी गई है । कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ इशरत खान इशरत तथा जिले की राष्ट्रीय सेवा योजना की जिला संगठन डॉ सीता सोनी और अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास से मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित श्रीमति शालिनी गुप्ता ने बताया कि हर वर्ष लगभग 4 हज़ार महिलाएं कुपोषण का शिकार होकर अपनी जान गवा देती है। उन्होंने बताया कि पोषण का दैनिक जीवन में क्या महत्व है। हम किस तरीके से और किन-किन भोजन को अपने दिनचर्या में सम्मिलित करके संपूर्ण पोषण को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को इस ओर विशेष रुप से ध्यान देना चाहिए। क्योंकि यह उम्र उनके परिपक्व होने की है और आगे जाकर उनको एक बड़ी जिम्मेदारी निभानी है, साथ ही उन्होंने पोषण आहार माह में महिला एवं बाल विकास की भूमिका से भी अवगत कराया।
महाविद्यालय में आयोजित होने वाली विभिन्न गतिविधियों के संबंध में राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ सुधा पटेल ने बताया कि विभागों के सहयोग से 1 से 30 सितंबर तक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
जिसमें कार्यशाला, भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, प्रश्न मंच, दीवार लेखन, स्लोगन लेखन आदि का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रभात दुबे ने किया एवं आभार व्यक्त श्रीमति प्रभाति दुबे द्वारा किया गया । इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास की पर्यवेक्षक मंजरी शर्मा, अर्थशास्त्र विभाग से डॉ प्रमोद गुप्ता, डॉ पुष्पलता ठाकुर, मनोज उपाध्याय, संजीव दोहरे एवं राष्ट्रीय योजना के स्वयंसेवक अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button