बगैर लाइसेंस के संचालित फर्नीचर की दुकान पर वन विभाग की टीम की कार्यवाही, हजारों मूल्य की सागोन चरपट जप्त
रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी । वन सिंघोरी अभ्यारण क्षेत्र बम्होरी के ग्राम कुंडाली में अवैध रूप चल रहे फर्नीचर मार्ट पर मंगलबार सुबह वन विभाग के बम्होरी एवं बाड़ी दल द्वारा दबिश देकर हजारों कीमत की सागोन की लकड़ी को जप्त किया।
जिस मकान पर छापा मारा गया वह कैलाश सोनी का मकान है। पूर्व में उक्त व्यक्ति के पास लाइसेंस था जिससे फर्नीचर का सामान बनाया करता था । बीते कुछ वर्ष पूर्व लाइसेंस निरस्त हो गया लेकिन आरोपी फिर भी दुकान अवैध रूप से संचालित करता रहा ।
वन परिक्षेत्र अधिकारी राहुल ठाकुर ने बताया गया कि वरिष्ठ अधिकारी के मार्गदर्शन विशेष अभियान चलाया जा रहा है । हमारी टीम द्वारा कैलाश सोनी/हल्केवीर सोनी निवासी कुंडाली के मकान पर अवैध रूप से फर्नीचर मार्ट चलाए जाने की सूचना मिल थी आरोपी के घर पर तलाशी ली गई जिसमें 45 नग सागोन चिनार चरपट 1.041 घन मीटर एवं 22 नग औजार जप्त कर कार्यवाही की गई है। आरोपी मौके से फरार होगया ।



