मध्य प्रदेशराजनीति

जन आक्रोश यात्रा को मिला भारी जन समर्थन : तोमर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । सिलवानी विधानसभा क्षेत्र में मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह राहुल भैया के नेतृत्व में पहुंची जन आक्रोश यात्रा को भारी समर्थन मिलने का दावा करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र से लेकर सिलवानी विधानसभा एवं गैरतगंज क्षेत्र के दर्जनों स्थानों पर जगह-जगह सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोगों द्वारा पुष्प वर्षा के साथ कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देने का वायदा करते हुए कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता भी ग्रहण की।
इस अवसर पर सैकड़ो लोगों ने जन आक्रोश यात्रा के नायक अजयसिंह राहुल भैया से इस बार क्षेत्र के लोकप्रिय कांग्रेस नेता राजेंद्रसिंह तोमर को प्रत्याशी बनाए जाने की मांग भी रखी ।
राजेन्द्र तोमर के नेतृत्व में सैकड़ो वाहनों से पहुंचे और उनका भव्य स्वागत किया गया।
साँची विधानसभा क्षेत्र के गैरतगंज में दो सौ भाजपाइयों द्वारा अजयसिंह के समक्ष कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने पर उन्होंने सभी का पुष्पमालाओं से मंच पर स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button