खेल

शासकीय स्कूल खेल की 67वी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न तीन पदक प्राप्त किए

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शाजापुर जिले के शुजालपुर में आयोजित हुई 67 वीं शालेय क्रीड़ा फील्ड आर्चरी खेल प्रतियोगिता में प्रदेश से सभी 10 संभाग ने सहभागिता की। जिसमें भोपाल संभाग रायसेन जिले के बेगमगंज से 45 खिलाड़ियों ने सहभागिता करते हुए स्वर्ण रजत और कांस्य पदक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया।
पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में आकृति गौर ने स्वर्ण पदक हासिल किया वहीं ईशान जैन ने रजत एवं
भूपेंद्र लोधी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
खिलाड़ियों की इस कामयाबी पर जिला शिक्षा क्रीड़ा अधिकारी राजेश यादव, विद्यालय समिति अध्यक्ष रमाकांत मिश्रा, सचिव धर्मेंद्र जैन, प्राचार्य प्रकाश शर्मा एवं विद्यालय के समस्त आचार्य परिवार और समिति सदस्यों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button