मध्य प्रदेश

जिला अस्पताल के सामने पिछले 8 दिनों से हड़ताल पर बैठे मानव सेवा समिति रायसेन के सदस्य

मौके पर अधिकारी उनकी सुनवाई करने नहीं पहुंचे, 1 फरवरी से क्रमिक भूख हड़ताल प्रारंभ
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन । मानव सेवा कल्याण समिति रायसेन के सदस्य जिला अस्पताल के सामने पिछले लगातार 8 दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं । फिर भी प्रशासन ने मांग पूरी नहीं कि तो 1 फरवरी से मानव सेवा कल्याण समिति रायसेन के बैनर तले अध्यक्ष निरंजन सिंह पप्पू कुशवाहा ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है।लेकिन इस मामले में ताज्जुब की बात है कि इतने दिन गुजर जाने के बावजूद भी जिल- प्रशासन के अधिकारी उनकी समस्या को सुनने मौके पर नहीं पहुंचे हैं । जिससे समिति के सदस्यों ने नाराजगी बढ़ रही है।
मानव सेवा कल्याण समिति रायसेन के जिला अध्यक्ष निरंजन सिंह उर्फ पप्पू कुशवाहा अपने समिति के सदस्यों के साथ कलेक्टर अरविंद दुबे को ज्ञापन सौंपने के बाद से जिला अस्पताल के सामने पिछले 8 दिनों से हड़ताल पर बैठे हुए हैं ।अध्यक्ष निरंजन सिंह व उनके समिति सदस्यों ने क्रमिक अनशन भी शुरू कर दिया है।गरीबों मजदूरों बेसहारोंऔर जनहित में प्रसूता उनको हमारी समिति निशुल्क गर्म पानी अजवाइन का पानी सहित जरूरी सेवाएं मुफ्त में उपलब्ध कराती है । इसके अलावा दीन हीन गरीब अपाहिज और मजदूरों को भी निशुल्क भोजन उपलब्ध कराती है। इसलिए वह जनहित में 10 वाय 10 वर्ग फुट की जमीन इलाज कराने की मांग जिला प्रशासन से लंबे अरसे से कर रहे हैं। उन्होंने सुझाव दिया है कि जिला प्रशासन उन्हें अस्पताल परिसर या वन विभाग के नजदीक उन्हें जमीन एलॉट करवा दे तो उनकी समस्या हल हो सकती है।
लेकिन तमाम ज्ञापन आवेदन और निवेदन की गुहार लगाने के बावजूद भी जिम्मेदार अधिकारियों ने उन्हें जगह उपलब्ध नहीं कराई गई है।जिससे उनको जनसेवा में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।उन्होंने कलेक्टर अरविंद दुबे, एसडीएम एलके खरे और तहसीलदार अजय प्रताप सिंह पटेल से गुजारिश है कि उनके लिए 10 वाय 10 वर्गफीट का प्लाट निःशुल्क उपलब्ध कराएं। जिससे कि वह अपने जनसेवा का कार्य सतत जारी रख सकें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जिला प्रशासन ने उनकी जायज मांग नहीं मानी तो वह अपने सदस्यों के साथ धरना स्थल पर ही चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर धरने पर राहुल गौर, ठाकुर साहब, श्रवण खत्री, राजेश राठौर, लखन सिंह, रमेश मीणा, सईद खान राजेश तिवारी, राज कुशवाहा, दिनेश कुशवाहा, जीतू बेदी, रईस खान, मोहन सिंह, महेंद्र कुमार, नफीस खान आदि मौजूद हुए।

Related Articles

Back to top button