मध्य प्रदेश

जिला अस्पताल में नगर पालिका अध्यक्ष, कलेक्टर ने किया नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ

जिले में 21 नवम्बर से 27 नवम्बर तक चलेगा नवजात शिशु सप्ताह
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन ।
नवजात शिशुओं की देखभाल एवं स्वास्थ्य को प्रोत्साहन देने के लिए रायसेन स्थित जिला अस्पताल में नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमना सेन, कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा 21 नवम्बर से 27 नवम्बर तक चलाए जाने वाले नवजात शिशु सप्ताह का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन सेन ने कहा कि नवजात शिशुओं की देखभाल बहुत जरूरी होती है। डॉक्टरों के परामर्श अनुसार नवजात शिशुओं की देखभाल करनी चाहिए ।किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। नवजात शिशु सप्ताह के तहत विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से माताओं, परिजनों को शिशुओं की देखभाल के लिए जागरूक किया जाएगा।
कलेक्टर अरविंद दुबे ने कहा कि जिले में 21 से 27 नवम्बर तक चलाए जाने वाले नवजात शिशु सप्ताह के तहत स्वास्थ्य अमले द्वारा नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य से संबंधित वर्तमान कठिनाईयों के साथ ही नवजात शिशुओं की देखभाल के महत्व के बारे में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सीएमएचओ दिनेश खत्री बसे कहा कि जिले में इसका बेहतर और सुचारू क्रियान्वयन किया जाए, जिससे कि लोगों तक शिशुओं के स्वास्थ्य और उनकी समुचित देखभाल की जानकारी पहुंचे। कई बार छोटी सी लापरवाही के कारण गंभीर स्थिति बन जाती है। इसलिए जरूरी है कि शिशुओं के स्वास्थ्य संबंधी किसी भी प्रकार की परेशानी या कठिनाई होने पर डॉक्टर को तुरंत दिखाएं
सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री , जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सोमनदास ने बताया कि नवजात शिशु सप्ताह का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के महत्व को सुदृढ़ करना और नवजात अवधि में शिशुओं के लिए स्वास्थ्य देखभाल की स्थिति में सुधार करके शिशु मृत्यु दर को कम करना है। इस सप्ताह के अंतर्गत आशा कार्यकर्ता, एएनएम तथा स्वास्थ्य अमले द्वारा नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। जिसमें वजन, तापमान, श्वसन क्रिया आदि का परीक्षण किया जाएगा। इनके अतिरिक्त विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भी नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य के बारे में माताओं, परिजनों को जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, डॉक्टर, भाजपा नेता जमना सेन तथा विधायक बृजेश चतुर्वेदी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button