मध्य प्रदेश
अंकुर शर्मा ने ली जिला अधिवक्ता संघ की सदस्यता
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जिला एवं सत्र न्यायालय दमोह में जिले के वरिष्ठ पत्रकार मनोहर शर्मा के छोटे पुत्र एवं पत्रकार ओम प्रकाश शर्मा के भतीजे अंकुर शर्मा ने जिला अधिवक्ता संघ की सदस्यता 21 नवंबर 2022 को ली । इस मौके पर जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुरेश मेहता, उपाध्यक्ष मुकेश पाण्डेय, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव रमेश श्रीवास्तव, पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र चौबे, शासकीय अधिवक्ता मुकेश जैन मंटू भैया, शासकीय अधिवक्ता राजकुमार सोनी, वरिष्ठ अधिवक्ता अनुनय श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधिवक्ता कमलेश भारद्वाज, अधिवक्ता सिवांश खरे की उपस्थिति में बैंड लगा कर अधिवक्ता के रूप में उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।



