मध्य प्रदेश

जिला के स्वाभिमान यात्रा में निकले सैकड़ों नगर वासी

सिहोरा खितौला बन्द नगर, जिला की मांग को लेकर 16 अगस्त से सिहोरा रहेगा बंद
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर महानगर की सीमा से लगे हुए क्षेत्र सिहोरा की चल रही जिले की मांग ने आज एक और आवाह्न शुरू हो गया है । जिला सिहोरा बनने की मांग तेज होती जा रही हैं । इसके स्वाभिमान में सैकड़ो की संख्या में वाहन रैली के माध्यम से 15 अगस्त की शाम सिहोरा वासियों ने संपूर्ण सिहोरा में विशाल वाहन रैली निकालकर अपने आक्रामक तेवर सामने रख दिए। और आज 16 अगस्त बुधवार से सिहोरा व उप नगर खितौला बंद का आह्वान किया गया है । इससे पूर्व 15 अगस्त को सिहोरा स्वाभिमान यात्रा के नाम से विशाल वाहन रैली सिहोरा खितौला में निकाली गई जिसमे एक बार फिर लोगो से पूर्ण बंद का निवेदन किया गया। स्वाभिमान यात्रा में जुटी भीड़ ने यह स्पष्ट कर दिया कि अब सिहोरा वासी किसी भी स्थिति में पीछे हटने वाले नहीं है ।
स्कूलों ने बंद पहलें ही बच्चों को स्कूल न आनें और बन्द की घोषणा कर दी थी। जिले की मांग पर बंद के ऐलान के बाद नगर के अनेक स्कूलो ने छात्रों के लिए स्कूल बंद का नोटिस जारी कर दिया है।
बसें अंदर नहीं आएंगी – अनिश्चितकालीन बंद के बस ट्रांसपोटर्स ने भी हड़तालियों के आग्रह को स्वीकार कर लिया है। बस संचालकों ने अपनी बस को सिहोरा के अंदर न लाते हुए सिहोरा के बाहर दोनो ओर बायपास से ही चलाने का निर्णय लिया है ।इस निर्णय के चलते अब कोई भी वाहन सिहोरा के अंदर प्रवेश नहीं करेगा आवागमन शुद्ध रूप से बायपास मार्ग से ही होकर चलेगा। सुबह से ही बन्द का नजारा देखने को मिला हैं । अब देखना है कि इस बन्द का असर आम जनता के साथ साथ जिला मुख्यालय को देखना पड़ सकता है ।

Related Articles

Back to top button