तीन दिन पहले हुई लूट का खुलासा, पनागर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार भेजा जेल
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र में तीन दिन पहले हुई लूट घटना की को लेकर आरोपियों से नगद राशि समेत एक्टिव गाड़ी की जप्त ।
पनागर थाना क्षेत्र में प्रेस वार्ता कर किया खुलाशा। पुलिस अधीक्षक तुषार कान्त विद्यार्ती के द्वारा लूट की घटना को लेकर जाँच करने व आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने निर्देश दिये थे । घटित घटना दिनाक को लेकर जाँच व अपराध पंजीकृत 394/2023 के तहत प्रकरण विवेचना में लिया गया था ।
टीम गठित कर आरोपियों को गिरफ्तार कर की गई पूछ ताज- पनागर थाना क्षेत्र के बंजारी सड़क मार्ग में 13 अगस्त 2023 को शाम 7 बजे हुई लूट की घटना को लेकर पनागर पुलिस ने तत्कालीन हुई घटना का खुलासा करतें हुये आरोपियों के विरूध कार्यवाही कर आपराध क्रमांक 794/2023 के तहत कार्यवाही की गई ।
पअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सोनाली दुबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक आधारताल सम्भाग प्रीयंका करचाम के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई थी ।
आरोपियों को किया गिरफ्तार- लूट की घटना को लेकर जाँच करने व पीड़ित अहंमद अली पिता मोहमद अली उम्र 30 वर्षीय निवासी छोटी ओमती जिला जबलपुर ने पनागर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी । जिसके बताये गये अनुसार आरोपियों के विरुद्ध धारा 394/2023 की कायमी कर प्रकरण को विवेचना में लिया गया था ।
आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल- लूट की घटना में शामिल आरोपी शिवाम कोल पिता राज कुमार उम्र 21 वर्ष निवासी देवरी, शिवम गोटियाँ पिता राकेश उम्र 19 वर्ष निवासी बड़ा बगीचा देवरी, विनायक रजक पिता भूरा उम्र 20 वर्ष निवासी बड़ा बगीचा देवरी को पकड़ कर पूछ ताज की गई । इनका एक और अन्य साथी, अभिषेक केवट उर्फ लग्गू के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया था ।
आरोपियों के पास से जप्त की गई घटना की राशि व एक्टिवा गाड़ी- लूट की घटना को लेकर जाँच करने के दौरान आरोपियों से प्राप्त समान 40 हजार रुपये नगद व लूट के कागजात व एक एक्टिवा गाड़ी के साथ बांस का डंडा प्राप्त किया गया ।
वही आरोपी विनायक रजक से 9500/रूपये नगद मिले ।
कुल जप्त राशि- 9230/ नगद आरोपियों से प्राप्त की गई ।
गठित टीमें में थाना प्रभारी अजय बहादुर सिंह, उप निरीक्षक विमलेश तिवारी, सहायक उप निरीक्षक कैलास मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक रवि सिंह परिहार, प्राधान आरक्षक राममिलन रजक, प्रधान आरक्षक विनोद शर्मा, आरक्षक ब्रम्हदत्त तिवारी का सहारनीय योगदान रहा ।



