जिला जेल में गणेश उत्सव मनाया गया, कैदियों के निवेदन और भावनाओं को ध्यान में रखकर जेल दी थी अनुमति
रायसेन । रायसेन जिला जेल पठारी में कैदियों ने भगवान गणेश की झांकी लगाकर की पूजा अर्चना और मनाया गणेश उत्सव । जिला जेल के जेलर केके तिवारी ने की कैदियों के लिए गणेश उत्सव मनाने की पूरी व्यवस्था।
रायसेन जिला जेल में कैदियों ने इस बार जिला जेलर के के तिवारी से निवेदन किया कि सर हमें गणेश उत्सव मनाना है इसके बाद जिला जेलर द्वारा कैदियों की भावनाओं को समझते हुए जिला जेल में गणेश जी की झांकी लगबाई गई तो वही कैदियों ने भगवान गणेश की विधि विधान से पूजा अर्चना की और भगवान गणेश की झांकी के सामने कैदियों द्वारा सुंदर रंगोली बनाई गई तो बहीं ढोल बजा कर जेल पुलिस और कैदियों ने जमकर डांस किए और गणेश उत्सव का भरपूर आनंद लिया और फिर कभी जुर्म ना करने की कसम खाई आपको बता दें कि जिला जेल में लगभग 211 कैदी बंद है जिनमें से से 41 कैदी सजायाफ्ता है।कैदियों की भावनाओं को समझते हुए जेलर के के तिवारी ने पूरा समर्थन करते हुए कैदियों के लिए भगवान गणेश की प्रतिमा सहित पूजा अर्चना के लिए पूरी व्यवस्था की और इसके बाद भगवान गणेश उत्सव का पूरे 10 दिन तक कैदियों द्वारा धूमधाम से मनाया गया और वही भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई जेल में बंद कैदी विपिन श्रीवास्तव ने बताया कि सभी कैदियों की आस्था को ध्यान में रखते हुए गणेश उत्सव मनाया गया जिसमें सभी कैदी भाइयों ने पूरे धूमधाम से गणेश उत्सव का आनंद लिया गया वही कैदी मिथिलेश धाकड़ ने बताया कि सभी बंदी भाइयों ने जेलर महोदय से निवेदन किया और उसके बाद जेलर महोदय ने सभी की भावनाओं को समझते हुए गणेश उत्सव मनाने की अनुमति दी और सारी व्यवस्थाएं की। जेलर केके तिवारी ने कहा कि जहां भारत सरकार में कानून सभी बंदियों को अपने अपने धर्म को आस्था के साथ मनाने की छूट देता है इसी कड़ी में कैदियों द्वारा अनुमति मांगी गई थी उनकी आस्था को ध्यान में रखते हुए सभी को गणेश उत्सव मनाने की अनुमति दी गई वहीं एक अन्य कैदी पुरुषोत्तम नायक ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज निकालते हुए गणेश उत्सव की बधाई दी, जेल आरक्षक प्रिया दुबे ने बताया कि सभी बंदियों के ध्यान में रखते हुए गणेश उत्सव मनाया गया और विधि विधान से पूजा पाठ किया गया अब हवन के बाद प्रसाद वितरण होगा और इसके बाद भगवान गणेश का विसर्जन किया जाएगा।


