मध्य प्रदेश

झाड़ियों में तब्दील हुआ भनपुरा का खेल मैदान

अतिक्रमण की चपेट खेल मैदान, दबंगों ने कर लिया कब्जा
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा अन्तर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बरेली (बार) के भनपुराकला गांव में पंचायत द्वारा बनाया गया खेल मैदान इन दिनों मूलभूत सुविधाओं को मोहताज है जिससे खेल प्रेमियों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है जगह जगह निर्मित गंदगी से बहुत दुर्गन्ध आती है। खेल मैदान में बडी़ बडी़ झाड़ियों में तब्दील हो गया । मौजूदा पंचायत के पदाधिकारी खेल मैदान के रख रखाव को लेकर कोई रुचि नहीं दिखा रहे है स्थानीय ग्रामीण भान सिंह, गुड्डू कोल, भाइयों यादव, मुन्नू बर्मन, आनंद कोल,जितेंद्र सिंह ठाकुर, रूस्तम ठाकुर, राहुल यादव आदि ने साफ सफाई तथा बाउंड्रीबाल निर्माण कार्य करवाने की मांग प्रशासन से की है।
स्थानीय दबंग ने खेल मैदान पर कर लिया कब्जा: –ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि खेल मैदान में गांव की ही एक दबंग व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया तथा दिन प्रतिदिन बाड़ी लगाकर खेल मैदान का अस्तित्व समाप्त करने में लगा हुआ जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाए जाने की मांग अनेकों बार पंचायत प्रतिनिधियों ने स्थानीय प्रशासन से मांग की गई है लेकिन कार्यवाही नाम पर आज तक किसी अधिकारी ने मौका मुअयुना तक नहीं किया । इस कारण से अतिक्रमण कर्ता के हौसले बुलंद है।

Related Articles

Back to top button