सीईओ जिला पंचायत ने दो पहिया वाहन रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
स्वीप गतिविधियों के तहत मतदाताओं को किया जागरूक
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । दमोह निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशानुसार आगामी विधानसभा निर्वाचन 17 नवंबर 2023 को अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु मतदाताओं को विभिन्न तरह के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर संदेश दिया जा रहा है। स्वीप गतिविधियों के तहत आज वाहन रैली का आयोजन किया गया। सीईओ जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप अर्पित वर्मा ने आज कलेक्टर कार्यालय से दो पहिया वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया ।
इस अवसर पर सहायक नोडल अधिकारी स्वीप प्राचार्य डॉ. के. पी. अहिरवार के मार्गदर्शन में दो पहिया वाहन रैली कलेक्टर कार्यालय परिसर से होते हुए कीर्ति स्तंभ, अंबेडकर चौक, घंटाघर से होते हुए स्टेशन चौराहा, बस स्टैंड होते हुए किलाई नाके से पुनः कलेक्टर परिसर पर पहुंची रैली में नाटक मंडली द्वारा शानदार गीत की प्रस्तुति द्वारा नागरिकों को अनिवार्य रूप से मतदान करने का संदेश दिया गया। वाहन रैली में नाटक मंडली के कलाकारों द्वारा बुंदेली राई गीत के माध्यम से मतदाता जागरूकता से संबंधित संदेश दिया गया। वाहन रैली में विशाल संख्या में विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।इसके पूर्व शासकीय महाविद्यालय पथरिया, शासकीय महाविद्यालय जबेरा, डॉ विजय लाल स्मृति महाविद्यालय दमोह द्वारा भी वाहन रैली का आयोजन किया गया, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों एनएसएस वोलेंटियरो ने बड़ी संख्या में इस वाहन रैली में भाग लिया तथा मतदाता जागरूकता की नारे लगाते हुए नागरिकों से अपील की गई। वाहन रैली में आगामी विधानसभा निर्वाचन 17 नवंबर 2023 को अनिवार्य रूप से मतदान का प्रयोग करने प्रेरित किया गया। विद्यार्थियों द्वारा यह भी शपथ ली गई कि वह अपने परिवार आस पड़ोस एवं नातेदारों को 17 नवंबर 2023 को प्रातः 7 बजे बूथ केंद्र पर जाकर अपने मत का स्वतंत्र रूप से उपयोग करने हेतु जागरूकता का संदेश दिया गया। जागरूकता के इस अभियान में सक्रिय स्वीप समिति सदस्य एनएसएस जिला संगठन डॉ जितेंद्र कुमार चौधरी, सिद्धार्थ जाउरकर, एवं सौरभ खरे द्वारा मतदान के प्रतिशत को बढ़ाने एवं नव मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदान कर लोकतंत्र को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु सजग किया जा रहा है।



